हाउसिंग बोर्ड में ठेके पर लगेंगे 22 इंजीनियर्स

भर्ती नहीं होने तक 22 जेईएन कॉन्ट्रेक्ट पर लगेंगे, इनके हाथ में होगी बोर्ड के कई प्रोजेक्ट्स की कमान; 20 हजार रुपए महीना मिलेगा वेतन

जयपुर @ jagruk janta। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में प्रमोशन के बाद जूनियन इंजीनियर्स (जेईएन) की पोस्ट पर अब एक भी व्यक्ति कार्यरत नहीं है। ऐसी स्थिति में बोर्ड प्रशासन ने कॉन्ट्रेक्ट पर 22 जूनियन इंजीनियर्स रखने का फैसला किया है। जिनके हाथ हाउसिंग बोर्ड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स की कमान होगी। यह निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया गया। खास बात ये है कि इन इंजीनियर्स को 27 हजार रुपए महीने का वेतन ठेकेदार के जरिए दिया जाएगा।जिसमें से पीएफ, ईएसआई, और जीएसटी कटने के बाद एक इंजीनियर को 20 हजार रुपए महीने की पगार मिलेगी।

हाउसिंग बोर्ड के चैयरमेन और प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इस पर फैसला लिया गया। इन इंजीनियर्स को जयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर, बीकानेर और उदयपुर सर्किल ऑफिसों में तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब तक हाउसिंग बोर्ड में इंजीनियर्स की नियमित भर्ती नहीं हो जाती तब तक इन इंजीनियर्स की सेवाएं ली जाएगी।

प्रताप नगर में बनेगा स्टूडियो अपार्टमेंट

हाउसिंग बोर्ड कमीश्नर पवन अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही जयपुर के प्रताप नगर योजना में बन रहे कोचिंग हब के पास सेक्टर 8 में 300 स्टूडियो अपार्टमेंट के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाला है। इसमें एक अपार्टमेंट 425 वर्ग फीट में बनेगा, जिसकी अनुमानित कीमत 8.50 लाख रुपए रखी जाएगी।

जयपुर और भिवाड़ी में बनेंगे 2558 फ्लैट

हाउसिंग कमीश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत जयपुर में सेक्टर 8 प्रताप नगर में ईडब्लूएस के 177 और एलआईजी के 130 फ्लैट बनेंगे। इनकी कीमत 7.11 लाख और 11.11 लाख रुपए होगी। इसी तरह सेक्टर 26 प्रताप नगर में ईडब्लूएस के 726 और एलआईजी के 620 फ्लैट सहित कुल 1346 फ्लैट बनेंगे। इनकी कीमत 7.65 लाख और 11.10 लाख रुपए रहेगी। इसके अलावा अलवर जिले के भिवाड़ी शहर में बसी अरावली विहार योजना में ईडब्लूएस के 536 और एलाईजी के 272 फ्लैट बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 7.01 लाख और 10.42 लाख रुपए रखी जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...