सुमंगल–Deepawali मेले में आगंतुक ले रहे हैं गर्मागर्म पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद

जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित “सुमंगल दीपावली मेला – 2025” का छठा दिन उत्साह और उमंग भरा रहा।

बारिश की फुहारों ने भी आगंतुकों के उत्साह को कम नहीं किया। उल्टे, भीगे मौसम में फूड स्टॉल्स पर गर्मागर्म पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने वालों की भीड़ और बढ़ गई। ग्रामीण पकवानों का आनंद लेते हुए लोगों ने मेले का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।

आगामी करवा चौथ एवं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए आकर्षक गिफ्ट हैम्पर मेले की विशेष पेशकश बने। विभिन्न मूल्य श्रेणियों में उपलब्ध ये हैम्पर पूरी तरह ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों से सजे हुए हैं, जिनमें पारंपरिक कलात्मकता और त्योहारों की झलक मिलती है।

ग्रामीण रसोई के पारंपरिक स्वाद ने आगंतुकों को खूब लुभाया। SHG महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जैसे घर के बने आचार, आंवला कैंडी, आम पापड़, आंवला मुरब्बा, काली कमोद चावल, बाजरा, ज्वार, रागी और देसी गेहूं विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मिठाइयों में मूंग दाल व बेसन के लड्डू, नानखटाई, पौष्टिक कुकीज़ और बाजरा-ज्वार से बने बिस्कुट स्वास्थ्यप्रेमियों के बीच खूब पसंद किए गए।

मेले में सुगंधित मसालों सौंफ, जीरा, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और मोरिंगा पत्तियों की चाय ने स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी अनुभव कराया। वहीं मक्के का आटा, पापड़, मंगोड़ी, खीचिया, ज्वार-बाजरे के नमकीन और चटपटी गोलियाँ इस “गाँव के स्वाद की यात्रा” को और समृद्ध बना रहे हैं।

यह मेला 12 अक्टूबर 2025 तक इंदिरा गांधी पंचायती राज ग्रामीण विकास संस्थान परिसर, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित हो रहा है। 65 हैंडीक्राफ्ट स्टॉल्स और 10 फूड स्टॉल्स से सजा यह आयोजन ग्रामीण हस्तकला और व्यंजनों का जीवंत प्रदर्शन कर रहा है।

राजीविका का यह प्रयास न केवल ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त पहल भी साबित हो रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...