नाबालिग को बरामद करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला विप्र समाज, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले दोषियों को गिरफ्तार न करने पर विप्र समाज में भारी रोष व्याप्त है। दस दिनों के बाद भी गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। नाबालिग को बरामद करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में विप्र समाज और परिजनों का प्रतिनिधि मंडल बीकानेर के पुलिस अधिक्षक से मिले तथा प्रदर्शन किया। नाबालिग के साथ अनहोनी होने तथा अपराध कारित होने की संभावना से तथा पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई न होने से विप्र समाज आक्रोशित है तथा न्याय नहीं मिलने तक विप्र समाज को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधीक्षक तथा गंगाशहर पुलिस थानाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, नंदकिशोर गालरिया, किशन पंचारिया, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, पार्षद रामदयाल पंचारिया, मनोज जाजड़ा, गोपाल पंचारिया, मनीष पाईवाल, पुनमचंद पंचारिया, राजकुमार जोशी, पवन पाईवाल तथा शिव जाजड़ा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...