बीकानेर के मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था में हो रहा बड़ा बदलाव, जान ले यह रहेगी नई व्यवस्था..

बीकानेर@जागरूक जनता। यदि आप बीकानेर के भीड़भाड़ वाले यानी की कोटगेट जा रहे है तो संभल जाइये। प्रशासन ने कोटगेट क्षेत्र में यातायात भार को कम करने के लिए 04 मार्च से वन-वे यातायात व्यवस्था की है। जिसका पालन आपको भी करना होगा।

ये रहेगी यातायात व्यवस्था

फड़ पॉइंट से कोटगेट तक 250 मीटर के हिस्से में आमने-सामने ट्रैफिक नहीं चलेगा। शहर में रोज करीब 50 हजार लोग कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसते हैं। क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है। आमजन को इससे राहत देने के लिए प्रशासन ने फड़ पॉइंट से कोटगेट तक वन-वे करने का निर्णय लिया है। चार मार्च से केईएम रोड से कोटगेट जाने वाले लोग फड़ पॉाइंट से सांखला फाटक और सट्टा बाजार होते हुए कोटगेट पहुंचेंगे। कोटगेट से केईएम रोड की तरफ आने वाले वाहन पहले की तरह सीधे आ सकेंगे, लेकिन, कोटगेट से सट्टा बाजार की तरफ जाने वालों को फड़ पॉइंट से सांखला बाजार होते हुए जाना पड़ेगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की तरफ से केईएम रोड जाने वालों को भी सट्टा बाजार और कोटगेट क्रॉसिंग होते हुए जाना होगा। प्रायोगिक तौर पर शुरू होने वाली इस व्यवस्था में फड़ पॉाइंट से कोटगेट तक एकतरफा ट्रैफिक होने के कारण दबाव कम होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414