ढिंगसरी सरपंच राजवी के नेर्तत्व में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित नोखा पालिकाध्यक्ष झँवर का किया स्वागत

ढिंगसरी सरपंच के नेर्तत्व में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित नोखा पालिकाध्यक्ष झँवर का किया स्वागत

बीकानेर@जागरूक जनता । नोखा नगरपालिका पर झँवर परिवार ने दबदबा फिर से कायम किया है, विगत माह हुवे चुनाव में जंहा झँवर की एनसीपी ने बीजेपी को मात देकर अपना बोर्ड फिर से बनाया और पालिकाध्यक्ष पर नारायण झँवर फिर से काबिज हुवे । जिसके बाद झँवर को बधाइयों का तांता लगा रहा । सवांददाता पवन शर्मा ने बताया इसी क्रम में शुक्रवार को ढिंगसरी गांव के सरपंच धर्मवीर सिंह राजवी के नेर्तत्व में प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण झँवर को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी,और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । ढिंगसरी गांव से मिले इस आदर सत्कार से अभिभूत नारायण झँवर ने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया और कहा कि वे उनकी मदद के लिए हरसंभव तैयार रहेंगे। झँवर का स्वागत करने वाले प्रतिनिधि मंडल में गिरधारी सिंह राजवी, लाल सिंह राजवी,अचल सिंह,अर्जुन सिंह  राजवी,किशन सिंह राजवी आदि मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...