जीएसटी अधिकारियों के विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने 26 फरवरी को किया बीकानेर बंद का ऐलान

जीएसटी अधिकारियों के विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने 26 फरवरी को किया बीकानेर बंद का ऐलान

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में शुक्रवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में पिछले दिनों गुजरात में जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं सरकार द्वारा असीमित रूप से जीएसटी अधिकारियों को अधिकार के विरोध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया । इसमें व्यापारियों ने सरकार द्वारा जीएसटी अधिकारियों को असीमित अधिकार देने को व्यापारियों के अहित में माना गया। मीटिंग में आरोप लगाया गया कि जीएसटी अधिकारी अपने असीमित अधिकारों का उपयोग करते हुए व्यापारियों को टेक्सलेट भरना रिटर्न लेट वरना मिसमैच आदि अन्य कई असीमित अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं एवं उनको परेशान किया जा रहा है । इसके विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कैट का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को 2:00 बजे तक बीकानेर के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का निर्णय लिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता  रमेश पुरोहित ने की जो कि राजस्थान प्रदेश कैट के महासचिव भी है, अन्य सदस्यों में उपाध्यक्ष हेतराम गॉड अनिल कुमार सोनी (झूमर सा) सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल, संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा, कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी,मक्खन लाल अग्रवाल, विपिन मुसरफ, सचिन भाटिया, सतीश पुरोहित, सुशील शर्मा गोविंद, सिंह कच्छावा सहित आदि सदस्यों ने भाग लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...