विजेंद्र कुमेरिया ‘आपकी नजरों ने समझा’ में निभाएंगे अंधे का किरदार


मुंबई| अभिनेता विजेंद्र कुमेरिया भी स्टार प्लस के अपकमिंग शो ‘आपकी नजरों ने समझा’ में अपने दर्श नामक किरदार को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर हैं। विजेंद्र कुमेरिया ने बीते कुछ वर्षो में छोटे पर्दे पर अपने सफल करियर के बाद, देश भर में अपने प्रशंसकों के बीच खूब सराहनाएं बटोरी हैं। वह दर्शकों को एक ऐसे अवतार के साथ प्रभावित करने वाले हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया है, उन्होंने अपने किरदार की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभिनेता ने कहा, “यह किरदार मेरे लिए अब तक की सबसे चुनौती पूर्ण भूमिकाओं में से एक है, जो मैंने अपने पूरे अभिनय करियर में नहीं निभाया है, इसलिए मैं इस अवसर को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मैं इस किरदार को निभाने को लेकर खुद को धन्य और भाग्यशाली मानता हूं, साथ ही इससे प्रतिदिन मेरा अभिनय कौशल मजबूत होगा। हालांकि, मुझे इस किरदार की तैयारी के लिए अपना पूरा समय देने की आवश्यकता है, क्योंकि मैं इस शो में एक नेत्रहीन व्यक्ति दर्श के रूप में नजर आऊंगा।”चर्चित प्रोडक्शन हाउस फुल हाउस मीडिया द्वारा निर्मित ‘आपकी नजरों ने समझा’ शो में ऋचा राठौर (नंदिनी के रूप में) मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। यह शो दो अलग-अलग जिंदगियों की कहानी बयां करता है, जिन्हें किस्मत एक दूसरे की ताकत बना देती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...