बालिका शिक्षा को बढावा देने का संदेश, राजकीय ईदगाह बारी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया

बालिका शिक्षा को बढावा देने का संदेश,राजकीय ईदगाह बारी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय ईदगाह बारी उच्च माध्यमिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद परमेश्वरी देवी आचार्य ने बालिका शिक्षा को बढावा देने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा से महिला उत्थान संभव है। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिये शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित संास्कृति कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी । समारोह में शाला के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शाला प्रधान स्नेहलता सोनी और शाला स्टाफ कर्मियों ने अतिथियों का पारपंरिक रूप से स्वागत सत्कार किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related