विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। 
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि प्रातः जूनागढ़ के अग्र भाग, सूरसागर व गंगा राजकीय संग्रहालय में सघन स्वच्छता एवं जागरुकता  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यालय स्टाफ के अतिरिक्त, गाइड व ट्रेवल एजेंट्स, पर्यटक सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने भाग लिया।  जूनागढ़ परिसर व गंगा राजकीय संग्रहालय में पर्यटकों का परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया।
जूनागढ़ में आए पर्यटकों को तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संगीतकार मोहम्मद जफर द्वारा ‘फूल सजाऊँ झूम के गाऊं’ गीत को राजस्थानी लय में सगीतबद्ध कर प्रस्तुति दी गई, जिस पर तेलंगाना, तमिलनाडू व पंजाब से आए पर्यटकों ने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया।  लोकगायक असगर खां ने राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतति दी तथा साथी कलाकारों ने कालबेलिया व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। खाजूवाला के मंगलाराम व साथियों ने मश्कवादन प्रस्तुत किया व स्वदेशी पर्यटकों को नृत्य करने के लिये प्रेरित किया।
शहर के पारम्परिक परिधान में रोबीलों की शान विशेष रूप से झलक रही थी। रेगिस्तान के जहाज को विभिन्न गहनों से सुसज्जित कर शामिल किया गया और बीकानेर की पारंपरिक झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई मौजूद रहे। इस अवसर पर गाइड, ट्रेवल एजेंट, पेइंग गेस्ट हाउस आदि व्यवसायी भी सम्मिलित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414