नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के सानिध्य में हुई अतिथि सेवा

नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के सानिध्य में हुई अतिथि सेवा

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री डूंगरगढ़ में रीट परीक्षा के लिए 4396 परीक्षार्थियों का केन्द्र रहा । परीक्षार्थियों  मे पुरुष महिला के अलावा परिवार के सदस्य भी श्री डूंगरगढ़ 25 सितंबर को  आए।दो दिन श्रीडूंगरगढ़ मे अतिथि सेवा का अवसर स्थानीय लोगों को दिया। मानमल शर्मा नगर पालिका चेयरमैन श्रीडूंगरगढ़ के सानिध्य में सभी परीक्षार्थियों को अतिथि मानते हुए अतिथि सेवा भाव से  श्री राम भवन श्री डूंगरगढ़ में चाय पानी नाश्ते की व्यवस्था की गई ।और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक भी पहुंचाया गया इस अवसर पर अनेक सामाजिक संस्थाओं के समाजसेवी नगरपालिका के पार्षद गण तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के युवाओं ने भी अपनी सेवाएं दी ।श्री डूंगरगढ़ में अनेकों जगह परीक्षार्थियों के लिए रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था विभिन्न समाजसेवी विभिन्न संगठनों व अन्य संस्थाओं के द्वारा की गई। जन जागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ में अतिथि  सेवा भाव से  एतिहासिक सेवा का बहुत ही बड़ा प्रेरणादायक कार्य हुआ है श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में परीक्षार्थी राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश बिहार हरियाणा दिल्ली मध्य प्रदेश से भी दूर-दूर अन्य राज्यो से भी आए सभी अतिथि परीक्षार्थियों ने श्री डूंगरगढ़ को सदा अपनी याद में संजोये रखते हुए सेवा कार्य करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया । श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा तथा रीट परीक्षार्थियों एवं श्री डूंगरगढ़ के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने  बीकानेर से ढेर का बालाजी तक वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ चुरू सीकर पलसाना गोविन्द गढ स्पेशल रेल सेवा शुरू करवाने के लिए अथक प्रयास कर चलाने के लिए रेल सेवा संघर्ष समिति  के अध्यक्षतोलाराम मारू का भी आभार व्यक्त किया।सभी सेवादार तहे दिल से अतिथि रीट परीक्षार्थियों की सेवा में रात-दिन लगे रहे। महिलाओं के लिए अलग से रहने की व्यवस्था भी की गई । सेवादारों श्री राम भवन में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के अतिरिक्त महावीर प्रजापत भाजपा मंडल अध्यक्ष।। भाजपा मंडल महामंत्री महेश राजोरिया महामंत्री प्रदीप जोशी पार्षद विक्रम सिंह पार्षद लोकेश गोड पार्षद रजत आसोपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा भवानी तावनिया सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल नाई अरुण सिखवाल नीर नाथ  सिध शंकर लाल कुदाल कन्हैया लाल गुरावा सदेव सेवा कार्य में सेवा देने वाले गुलाब चद सोनी श्याम पारीक रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू महेन्द्र राजपूत ओमसिह गोपाल प्रजापत  सहित अन्य लोगों ने भी अपनी सेवाएं सेवा कार्य में दी।श्री डूंगरगढ़ में स्थानीय  प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। जिससे सुव्यवस्थित अच्छी तरह से रीट परीक्षा संपन्न हो सकी। सभी परिक्षार्थियों को सम्मानपूर्वक शुभकामना देकर  गंतव्य स्थान के लिए विदाई दी गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...