बीकानेर में बिखरेंगे क्लासिकल डांस के विभिन्न रंग,पोस्टर विमोचित

बीकानेर@जागरूक जनता। कथक आश्रम उदयपुर एवं बी बी क्रीएटिव वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित होने वाले इंटर्नेशनल क्लासिकल फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन उदयपुर में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी डी कल्ला एवं राजस्थान श्रमिक कल्याण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) जगदीश राज श्रीमाली ने किया। कथक आश्रम की फाउंडर चंद्रकला चौधरी ने बताया कि बीकानेर में 8 से 10 सितम्बर को होने वाले तीन दिवसीय समारोह में देश एवं विदेश से कई खायतनाम कलाकार अपनी कला का मंच प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ विशेष आमंत्रित कलाकारों में इस क्षेत्र से जुड़े पद्मश्री पद्मविभूषण ओर क्लासिकल से जुड़े कलाकारों का आगमन रहेगा ।
आयोजक टीम के विकास जोशी ने बताया की आयोजन का प्रमुख उद्देश लुप्त होती भारतीय कला एवं संस्कृति को बचाना एवं देश विदेश में पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा की राजस्थान में लुप्त होती संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास है। बीकानेर में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु हर सम्भव मदद देने का भी आश्वासन दिया। जगदीश राज श्रीमाली ने बताया की इस प्रकार के कार्यक्रम का सफल आयोजन उदयपुर में अप्रेल में हो चुका है। जिसने देश विदेश के 400 कलाकारों ने चार दिवसीय महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया था। इस अवसर पर बीकानेर के लोकल कोर्डिनेटर रेशमा वर्मा,संजय गुप्ता एवं मार्केटिंग टीम की कनिष्का श्रीमाली एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...