बीकानेर ने कहा तंबाकू को ना और जिंदगी को हाँ,विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम

बीकानेर@जागरूक जनता। तंबाकू मुक्त राजस्थान परिकल्पना को साकार करने की दिशा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दिन जिले भर में जागरूकता व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, परिसरों व प्रमुख गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों, कर्मचारियों व सदस्यों द्वारा तंबाकू निषेध की शपथ ग्रहण की गई।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पब्लिक पार्क में आयोजित हुआ जिसमें संभागीय आयुक्त नीरज के पवन द्वारा उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों व आमजन को तंबाकू निषेध की शपथ दिलवाई गई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने तंबाकू को सदी की सबसे बड़ी त्रासदी बताया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग स्टूडेंट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आई ई सी व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

स्वास्थ्य भवन सभागार में संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष द्वारा तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा, आर सी एच ओ डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता, डॉ अनिल वर्मा, नेहा शेखावत सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण़ ने शपथ ग्रहण की।

सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा द्वारा रोडवेज बस सटैंड पर यात्रीगण व कर्मचारियों को तम्बाकू के विरुद्ध शपथ दिलाई गई । मौके पर पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण भी मौजूद रहे।

इसी प्रकार जिले के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी निजी अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, जिला विधिक प्राधिकरण, बार एसोसिएशन, मीडिया संस्थानों, ग्राम पंचायतों, नरेगा साइट, व्यापारिक, सामजिक संगठनों, मोहल्ला समितियों आदि व आमजन द्वारा शपथ ग्रहण की सूचना प्राप्त हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...