दलहन अनुसंधान केंद्र में वन महोत्सव आयोजित

दलहन अनुसंधान केंद्र में वन महोत्सव आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र में वन महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ.  नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर दलहन संस्थान के डॉ. नरेंद्र कुमार (नोडल अधिकारी) व डॉ. पी. के. कटियार (बीज केंद्रस्थल, नोडल अधिकारी) सहित केंद्र के वैज्ञानिकों,  कर्मचारियों तथा समीपवर्ती गांवों से आए किसानों ने पौधारोपण किया।निदेशक ने अनुसूचित जाति के किसानों को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत खरीफ मौसम में बुवाई के लिए मोठ तथा ग्वार की उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए। क्षेत्रीय केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत इसी मौसम में एक हजार से ज्यादा नीम, अरडू, खेजड़ी तथा अर्जुन के पेड़ प्रक्षेत्र परिसर पर लगायें जा रहे हैं, जो कि मृदा का कटाव तथा शुष्क हवा के तेज वेग को रोकने में मददगार होंगे। यह वृक्षारोपण केंद्र की सुंदरता, वातावरण की शुद्धता तथा तापमान को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा। वन महोत्सव का संचालन डॉ० सुरेंद्र कुमार मीना (उद्यानिकी व भूदृश्यता प्रभारी) ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...