समयबद्ध पूर्ण करें बीएडीपी के कार्य-जिला कलक्टर

समयबद्ध पूर्ण करें बीएडीपी के कार्य-जिला कलक्टर

बीकानेर@जागरूक जनता। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के गांवों में करवाए जा रहे कार्यों को समयबद्ध पूरा करते हुए इनके उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला परिषद को भेजे जाएं।
मेहता ने बीएडीपी में स्वीकृत कार्यों के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि विभागीय अधिकारी भी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा समन्वय रखते हुए कार्य करें, जिससे क्षेत्रवासियों को इनका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हिसाब से यह महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होंने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे जाते हैं। इसके मद्देनजर संबंधित विभाग सीमा क्षेत्र में पेयजल, स्कूल भवन निर्माण, चिकित्सा सुविधा, सड़क एवं विद्युत विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि से कार्य पूरे करवाकर, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि जन प्रतिनिधियों द्वारा नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं तो उनका तकमीना बनाकर, जिला परिषद को तत्काल भेज जाए। इन विकास कार्यों की राशि का सही आंकलन और कार्यों की उपयोगिता का प्लान तैयार किया जाए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में  अब तक 587 लाख रूपये के पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला परिषद को भेजे है। वहीं 1275.18 लाख रूपये के कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने बाकी हैं।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता डी.पी.सोनी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विजय वर्मा सहित जोधपुर वितरण निगम व बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...