केंद्रीय मंत्री शेखावत ने स्कूटी से गिरी छात्राओं को देख काफिला रुकवाया, एबुलेंस को बुलाकर दोनों को अस्पताल भिजवाया


जोधपुर में वीर दुर्गादास राठौड़ ओरवब्रिज पर गिर गई थीं छात्राएं

जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को अपना काफिला रुकवाकर दो छात्राओं की मदद की। जोधपुर में गुरुवार को सड़क से निकलते समय उन्होंने रोड के दूसरी तरफ स्कूटी से गिरी दो छात्राओं को देखा। इस पर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और नीचे उतर घायल छात्राओं की मदद करने पहुंच गए।

दरअसल, अजीत कॉलोनी स्थित निवास से रवाना होकर मंत्री शेखावत का काफिला वीर दुर्गादास राठौड़ ओवरब्रिज तक पहुंचा। उस दौरान स्कूटी फिसलने से डिवाइडर के दूसरी तरफ दो छात्राएं स्कूटी से नीचे गिर पड़ीं। दोनों छात्राएं नीचे गिरने से घायल हो गई और रो रहीं थीं। नजर पड़ते ही मंत्री ने तत्काल काफिले को रोका और खुद उनकी मदद के लिए आगे बढ़े। उन्होंने दोनों छात्राओं के पास पहुंच उनकी चोटों को देखा और तुरंत एम्बुलेंस बुलाने को बोला। इसके साथ ही उन्होंने घायल छात्राओं को संभाला।

मंत्री के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। मंत्री शेखावत दुपहिया वाहन से गिरने के कारण घायल दोनों छात्राओं को एम्बुलेंस में बैठा और तत्काल अस्पताल रवाना किया। इतना ही नहीं उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को फोन करके दोनों छात्राओं का इलाज करने का निर्देश भी दिया। एम्बुलेंस रवाना होने के बाद ही मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत वहां से रवाना हुए।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी का बड़ा दांव, मेट्रो मैन श्रीधरन होंगे केरल सीएम कैंडिडेट

Thu Mar 4 , 2021
केरल विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को मेट्रो मैन के नाम से पहचाने जाने वाले ई श्रीधरन को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है। 88 वर्षीय श्रीधरन ने […]

You May Like

Breaking News