बाबा खाटू श्याम जी के सपरिवार धोक लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, ‘गुपचुप’ रहा प्रवास

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे सीकर के खाटू श्याम जी, ‘गुपचुप’ रहा केंद्रीय मंत्री का खाटू श्याम जी दौरा, सांसद सुमेधानंद, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर ने किया स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने सपरिवार किये बाबा श्याम के दर्शन

जयपुर। केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज सपरिवार खाटू श्याम जी पहुंचकर बाबा खाटू के धोक लगाए दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पहले पटेल ने कल भी बाबा खाटू श्याम मंदिर में सांध्य दर्शन किए।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का ये निजी दौरा होने और सीकर या खाटू में अन्य कोई कार्यक्रम नहीं होने के चलते उनका प्रवास कार्यक्रम गुपचुप सा रहा। हालांकि खाटू श्याम जी पहुंचने पर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजौर ने उनका स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...