मासूम का अपहरण कर चाचा और चाची ने दबाया गला, अब कबूला आरोप….

मासूम का अपहरण कर चाचा और चाची ने दबाया गला, अब कबूला आरोप

यूपी@जागरूक जनता। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक मासूम के सगे चाचा और चाची ने मासूम का अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ईंख के खेत में जाकर छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी खुद मासूम बच्चे की तलाश के लिए अपने परिवार के साथ ढूंढ रहा था तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर पहले मासूम के चाचा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस की सख़्ती के बाद आरोपी चाचा ने पूरी घटना कबूल कर ली।
दरअसल, पूरी घटना थाना गजरौला इलाके की है जहां पर 7 वर्षीय टिंकू को उसके ही सगे चाचा मदन पाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले तो अपरहण किया और फिर अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मासूम टिंकू की गला दबाकर हत्या कर दी जिसके बाद मासूम टिंकू के शव को ईख के खेत में छुपा दिया, घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस मासूम टिंकू की तलाश में जुट गई लेकिन मासूम की तलाश के दौरान थाना पुलिस को उसके ही चाचा मदनपाल पर शक हुआ और पुलिस ने देर न करते हुए मदन पाल को पूछताछ के लिए थाने ले गई जहां पर पुलिस की थोड़ी सी सख़्ती के बाद आरोपी ने पूरी घटना कबूल कर ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 3 दिन पूर्व मासूम टिंकू का चाचा ही उसका अपहरण कर ले गया था और उसकी हत्या कर दी थी। लेकिन हत्या के बाद यह खुलासा हुआ है आरोपी मदन पाल के 3 वर्ष से कोई बच्चा नहीं हुआ था जिस वजह से वह परेशान चल रहा था और उसने अपने भतीजे की हत्या करने का प्लान बना डाला। जिसके बाद मौका लगते ही बहला-फुसलाकर बच्चे को घर से ले गया और उसी दिन गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को एक के खेत में जाकर छिपा दिया था। पुलिस ने घटना के संबंध में अभी चार लोगों को गिरफ्तार किया है आगे की तफ्तीश की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...