WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Twitter का ये फीचर आएगा…..

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Twitter का ये फीचर आएगा

WhatsApp यूजर्स के लिए

नई दिल्ली@जागरूक जनता WhatsApp अब केवल इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं। हालांकि, कई बार WhatsApp यूजर्स शिकायत करते हैं कि इसमें Telegram या Signal जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। WhatsApp इसमें अब बदलाव कर रहा है। WhatsApp पर दूसरे यूजर्स के साथ चैट करना बेसिक कोर फंक्शन है। अब एक नया अपडेट जल्द WhatsApp में आ सकता है। इससे आपका चैट करने का अंदाज बदल जाएगा।
WhatsApp का ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने कन्फर्म किया है कि WhatsApp में पोल्स का ऑप्शन जल्द आ सकता है. हालांकि, ये ग्रुप चैट्स में उपलब्ध रहेगा। पोल फीचर पहले से Twitter और Telegram जैसे दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स पर उपलब्ध है। इस फीचर पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है। माना जा रहा है इसे कंपनी वॉट्सऐप के बीटा वर्जन के लिए जल्द जारी कर सकती है।
बीटा वर्जन में इसे टेस्ट करने के बाद यूजर्स के लिए जल्द इसे जारी किया जा सकता है। इससे यूजर्स पोल को ग्रुप में किसी खास टॉपिक के लिए क्रिएट कर सकते हैं। इसमें ग्रुप के दूसरे यूजर्स वोट कर सकते हैं। इस फीचर को लेकर पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है। WhatsApp इस फीचर से यूजर्स को ग्रुप में पोल क्रिएट और कैंसिल करने का ऑप्शन देगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp पोल में 12 पॉसिबल ऑप्शन तक को ऐड करना का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें यूजर्स किसी ऑप्शन की पॉजिशन को भी चेंज कर सकते हैं। WABetaInfo ने इसको लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। ये साफ है कि ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इस वजह से आपको इस फीचर के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...