बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर के युवा कांग्रेस नेता राहुल व्यास का अधिकारीक ट्विटर अकाउंट ट्विटर द्वारा लाॅक कर दिया है, व्यास के ऑफिस द्वारा अधिकारीक ट्विट कर ये जानकारी दी गयी कि आज सुबह लगभग 10 बजे के आस पास ट्विटर द्वारा राहुल व्यास का अकाउंट कर दिया गया। वर्तमान में राहुल व्यास राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग के प्रदेश सह समन्वहक एवं जोधपूर के प्रभारी में, ऐसे में व्यास कि व्यक्तिगत टीम भी कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रचार प्रसार भी लगी रहती है। हालांकि कल ट्विटर द्वारा कांग्रेस के राहुल गांधी का भी अधिकारीक अकाउंट भी लाॅक और सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद युवा कांग्रेस ने भी राहुल के नाम के अभियान चला कर ट्विटर के चेताया था। जिसमें राहुल व्यास ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभायी थी, जिसके फलस्वरूप ही ट्विटर ने राहुल व्यास ने अधिकारीक अकाउंट लाॅक कर दिया। ऐसे में ट्विटर की एकाउंट लॉक करने की इस नीति से कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मच गया है !
Next Post
शहर में खुल्लेआम घूम रही है मौत, जरा बचके रहना, प्रशासन बैठा है आंख मूंदे! करनी होगी खुद को सुरक्षा..
Mon Aug 9 , 2021
बीकानेर@जागरूक जनता । आवारा पशुओं का संकट बीकानेर वासियो की जान पर खेलने लगा है, जंहा आजगंगाशहर क्षेत्र में सांड की चपेट में आने से हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक असमय काल का शिकार हो गया । जानकारी के […]
![](https://jagrukjanta.net/wp-content/uploads/2021/08/20210809_231532.jpg)
You May Like
-
September 13, 2021
अनुवाद साहित्य की सशक्त विधा है – गोपालकृष्ण व्यास