शहर में खुल्लेआम घूम रही है मौत, जरा बचके रहना, प्रशासन बैठा है आंख मूंदे! करनी होगी खुद को सुरक्षा..

बीकानेर@जागरूक जनता । आवारा पशुओं का संकट बीकानेर वासियो की जान पर खेलने लगा है, जंहा आज
गंगाशहर क्षेत्र में सांड की चपेट में आने से हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक असमय काल का शिकार हो गया । जानकारी के अनुसार यह दुःखद हादसा नोखा रोड़ के माणक गेस्ट के सामने हुआ । जहां सुबह 8 बजे भीनासर लखारा गली निवासी कैलाश पुत्र सोहनलाल लखारा अपने घर से मोटरसाइकिल पर नोखा रोड़ आ रहा था कि अचानक सामने आए सांड से टक्कर हो गई इसी दरम्यान सामने से आ टैक्सी से भिड़ंत हो गई जिससे कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया । गंगाशहर पुलिस के अनुसार पीबीएम में दौराने इलाज उसकी मौत हो गई । परिजनों ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । जिसकी जांच शुरू कर दी है । बता दें कि शहर के मुख्य मार्गों सहित मुख्य बाजारों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता, यही नही शहर के ह्रदय स्थल कोटगेट के आसपास बीचों बीच सड़क पर पशु बैठे रहते है, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है । जिसका नतीजा आये दिन देखने को मिलता है । आमजन हादसे के शिकार हो रहे है और  अपनी गंवा रहे है । निगम की इसी उदासीनता के चलते नोखा रोड सहित शहर से लगते हाइवे पर आवारा पशुओं के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती है । ऐसे में निगम सहित जिले का जिम्मेदार प्रशासन आखिर कब चेतेगा क्योंकि इन्ही जिम्मेदारों की लापरवाही से ना जाने कितनों के चिराग बुझ गए! ऐसे में इस लापरवाही पर कब अंकुश लगेगा इस गम्भीर समस्या का हल कब निकलेगा यह तो इन जिम्मेदारों को ही पता है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...