कोरोना से बीकानेर में त्राहिमाम, गुरुवार की पहली रिपोर्ट में सामने आए बड़ी संख्या में पॉजिटिव

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में कोरोना संक्रमण का मीटर तेजी से बढ़ रहा है जंहा हर तीसरा पॉजिटिव रिपोर्ट हो रहा है । वंही स्वास्थ्य विभाग इसको क्रंटोल करने में नाकाम साबित हो रहा है और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए आंकड़ो में गड़बड़झाला करने में लगा है बुधवार को विभाग ने 995 पॉजिटिव मरीज बताए जबकि हकीकत में यह आंकड़े कंही इससे और ज्यादा थे । बहरहाल जिले में हालात बेकाबू होते जा रहे है अस्पतालों के बेड लगभग फूल हो चुके है । पीबीएम में तो हालात डरावने होते जा रहे है । वंही आज गुरुवार की पहली रिपोर्ट में कोरोना के 637 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है जिसकी पुष्टि कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने की है । ऐसे में आमजन से अपील है कि कोरोना के इस भयावह दौर में अपने व अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए घरों में रहे और कोविड ऐडवाईजरी का पालन करें ।
राजस्थान में आज पूर्ण लॉकडाउन की हो सकती है घोषणा : बुधवार को देर रात्रि सीएम निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना संक्रमण की चिंताजनक स्थिति पर गहन मंथन किया गया। मंत्रिपरिषद ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए इसके लिए 5 मंत्रियों के एक समूह का गठन किया है। यह मंत्री समूह संभावित कदमों पर विचार कर गुरूवार को अपने सुझाव देगा। जिसके आधार पर सीएम गहलोत अंतिम निर्णय लेंगे। बता दे, 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय कमेटी में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा तथा चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग इस समूह में शामिल हैं।

अभी रिपोर्ट हुए संक्रमित मरीज इन इलाकों से
चुंगी चौकी पारीक चौक नापासर सुरधना धर्मनगर द्वार लेडी एलगन स्कूल के पास सोनारो की गवार अंबेडकर कॉलोनी शिवबाड़ी पटेल नगर सूरजपुरा पीबीएम पवन पुरी उद्रामसर मूंडसर करणी नगर सुदर्शना नगर रानी बाजार जेएनवी कॉलोनी सावंतसर पूगल रोड जामसर , नगर निगम के पास नोखा बंगला नगर जयपुर रोड वल्लभ गार्डन शिवब ललमदेसर आदर्श कॉलोनी , गोगा गेट पुरानी लाइन गंगा शहर भुट्टो का बास इंदिरा कॉलोनी खाजूवाला माजीसा का बास किसान भवन के पास रिडमलसर सादुल गंज बीएसएफ केंपस सादुल कॉलोनी एमएन हॉस्पिटल सोनी मार्केट उदासर केके कॉलोनी सर्वोदय बस्ती चोपड़ा का किला मुरलीधर व्यास नगर करमीसर बेसिक स्कूल के पास श्री राम सर मंगलम कॉलोनी मालासर कैलाशपुरी पुरानी गिनानी अंबेडकर कॉलोनी कांता कथूरिया कॉलोनी लाली बाई पार्क के पास आचार्य घाटी हरोलाई हनुमान मंदिर दमानी चोक , विश्वकर्मा गेट बिनानी कॉलेज के पास नाल बड़ी बेनी सर कुआं उस्ता बारी जसोला चलाई मिलिट्री हॉस्पिटल गोत्रों का चौक विराटनगर नाथूसर गेट गोपेश्वर बस्ती तेलीवाड़ा सुथारों की गवार हम आलू की बारी चोपड़ा बाड़ी चिंपू की मस्जिद शीतला गेट बेगानी चौक हर्षा का चौक तेलीवाड़ा नोखा रोड त्यागी वाटिका एयर फोर्स नाल स्टेशन अंत्योदय नगर स्वरूप देसर पारीक चौक विवेक नाथ जी की बगीची भुट्टो का चौराहा नोखड़ा कोलायत जंभेश्वर नगर अमर सिंह पुरा जवाहर नगर पंडित धर्म कांटा सिनेमैजिक के पीछे बद्रासर बुद्ध सर कोलायत कोलासर हार्ड सर जैन पीजी कॉलेज के पास बजरंग धोरा पाच पांचू भीनासर सुजानदेसर , रामदेव नगर , भीनासर इत्यादि क्षेत्रों से हैं ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414