पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी  को किया नमन, प्रेरणा स्थल पर 22 वीं  पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

बीकानेर@जागरूक जनता।  मरूधरा में हरित क्रांति के प्रणेता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी  की 22 वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर व  लूणकरणसर सहित  ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम व सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई।
मुख्य कार्यक्रम जयपुर रोड स्थित महारानी किशोरी देवी विद्यालय परिसर में स्थित पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की स्मृति में बने प्रेरणा स्थल पर हुआ। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल  सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय भीमसेन चौधरी के तैल चित्र पर  पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि वे अपने पिता  पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी  के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। सभा में  विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों एवं बीकानेर की गणमान्य जनों  एवं छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

*यह गणमान्य रहे मौजूद*

श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लामरोड, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी अजय शर्मा,  संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉक्टर देवेंद्र चौधरी, एडीपीसी समसा हेतराम सहारण, सुनीता गौड़, सुषमा बारूपाल, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य किरण गौड़, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य रामधन,  शेरुशाह,  पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद चौधरी, सूरतसिंहपुरा सरपंच  मूलाराम  चौधरी , पूर्व  आरएएस अधिकारी सुभाष चौधरी, मदन सियाग,  एडवोकेट सत्यपाल सहू, कर्मचारी नेता भागीरथ सिंह खिचड़, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कुकणा,  शिवदान मेघवाल,  गिरधारी कुकणा, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल गौड़,  डीसी गहलोत,  हजारी राम लेघा, डॉ मोहनलाल माचरा, दिनेश सक्सेना, राजेंद्र भार्गव, शिवलाल गोदारा, विशाल सिंह बेनीवाल, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, पूर्व सरपंच रामदयाल गोदारा,  ओम प्रकाश सोनी नाल, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय से डॉ राहुलराज चौधरी,  डॉक्टर ओम प्रकाश जाखड़ सहित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व  बीकानेर के गणमान्य जन मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...