बड़ा हादसा: देशनोक में बस व ट्रक की भीड़त में 30 से अधिक घायल, 8 से अधिक गंभीर घायल PBM रैफर, बस के उड़े पख्च्चे,देखें फोटो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित देशनोक थाना क्षेत्र में आज सुबह लोक परिवहन की बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 16 जने गंभीर घायल हुए है। वहीं 25-26 सवारियों को चोटें आई है। जिनका देशनक CHC में प्राथमिक उपचार जारी है। वंही गंभीर रूप से घायलों को पीबीएम रैफर किया गया है। यह हादसा देशनोक में बने नए ब्रिज पर हुआ,जिसे आज ही आमजन के लिए खोला गया था। जंहा ब्रिज से तेज स्पीड से उतर रही लोक परिवहन की बस से सामने आ रहे ट्रक से जा भिड़ी, इस भिंड़त में बस व ट्रक के आगे के हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। इस हादसे में बस में सवार 16 जने गंभीर घायल हो गए वंही 20 से 25 यात्रियों के मामूली चोटें आई है। गंभीर घायलों को लोगो ने अपने निजी वाहनों से देशनोक सीएचसी पहुँचाया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम रैफर किया जा रहा है । खबर लिखे जाने तक पीबीएम ट्रोमा सेंटर में 7 से 8 घायलों को रैफर किया जा चुका था।
वंही घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी संजय सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। और राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात सुचारू करवाया। वंही पीबीएम हॉस्पिटल में मॉस कैजुअल्टी के सारे बंदोबस्त किए गए है, बड़ी तादाद में समाजसेवी व सीनियर डॉक्टरो ने मोर्चा संभाल लिया है।

यह हुए है घायल..

राजेंद्र ( 42 ), परसाराम ( 45 ), सीमा ( 40 ), अच्चू ( 45 ), बजरंग ( 44 ), दिनेश ( 35 ), गौतम ( 40 ), वीना ( 25 ), अभय ( 25 ), मांगीलाल ( 30 ), भाग चंद ( 40 ), शुभम् ( 30 ), राजचंद ( 75 ), अब्दुल हाजी ( 50 ), भंवरलाल ( 35 ), नृसिंहदास ( 35 ) आदि है जिनका इलाज जारी है।

देखे फ़ोटो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...