बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में विद्युत निगम के संविदाकर्मी की गला रेत कर हत्या,पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में विद्युत निगम के संविदा कार्मिक की हत्या का मामला सामने आया है। मामला चक 03 पीडब्ल्यूएम का है। जहां कुछ लोगों ने विद्युत निगम के संविदा कार्मिक पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि संविदा कार्मिक का गला रेता गया है। उसको खाजूवाला अस्ताल लेकर आए। जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया, किंतु बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक ओमप्रकाश (25) है। जो कि चक 29 केवाईडी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चक 03 पीडब्ल्यूएम में कार्यरत संविदा कार्मिक की स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर ठेकेदार ने ओमप्रकाश को पांच-छह दिन पहले ही उक्त चक में लगाया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सवेरे दो जने वहां पहुंचे और उन्होंने कार्मिक ओमप्रकाश पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसके गले में गभीर चोटें लगी। इसकी इत्तिला मिलने के बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...