दर्दनाक हादसा : हाईवे पर चल रहे ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचला,मौके पर ही मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के श्रीकोलायत तहसील के सांखला फाटक पर हुए एक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर चल रहे ट्रक ट्रेलर ने युवक को टक्कर मारी जिससे युवक गिर गया और पलक झपकते ही ट्रेलर युवक के सिर पर से निकल गया जिससे युवक की खोपड़ी बुरी तरह कुचल गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी गई।जयसिंहदेसर मगरा के युवक कालूराम पुत्र चौथाराम मेघवाल सांखला फाटक पर किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान हाइवे पर चल रहे ट्रेलर ने उसे न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि गिरने के बाद सिर के ऊपर से निकल गया। इससे सिर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह कुचला गया। कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तुरंत आसपास काफी भीड़ हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कालूराम मजदूरी का काम करता था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...