परिवहन मंत्री, मेयर और कांग्रेस पार्षदों ने किया कोराना गाइडलाइन का उल्ल्ंघन, भीड़ लगाकर कॉलोनी की सड़कों के डामरीकरण का शिलान्यास

परिवहन मंत्री बोले- मैं तो कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत पर दौरा करने गया था

जयपुर। आधी रात को 15 दिन तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले की उनके ही मंत्री और पार्टी नेता सुबह धज्जियां उड़ाते देखे गए। 3 मई तक प्रदेश भर में कर्फ्यू लगाया है जिसमें किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक है, इसके बावजूद परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और जयपुर मेयर मुनेष गुर्जर ने सुभाष नगर में भीड़ लगाकर शिलान्यास किया । मंत्री और मेयर ने जयपुर हैरिटेज के वार्ड नंबर 33 में सुभाष कॉलोनी की सभी सड़कों के डामरीकरण और पार्कों के नवीनीकरण का पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ भी जुटी, जो सीधे तौर पर कोराना गाइडलाइन का उल्ल्ंघन है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर नगर निगम हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने की। पार्षद मनोज मुदगल, उमेश शर्मा, मो. अजहरुद्दीन, वहीद खान, कांग्रेस नेता आलोक पारीक सहित दर्जनों नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रतापसिंह खाचरियावास बोले-कॉलोनी में गंदा पानी आ रहा था, उसका जायजा लेने गया था
कर्फ्यू में किसी कार्यक्रम की रोक के बावजूद भीड़ लगाकर शिलान्यास करने के बारे में जब परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से पूछा गया तो सिरे से ही नकार दिया। प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा, सुभाष नगर क्षेत्र में कई कॉलोनियों में नलों में गंदा पानी आने की लोग शिकायत कर रहे थे। लोगों की शिकाियत के बाद मैं कॉलोनियों का दौरा करने गया था, मेंने लोेगों की समस्याओं को सुना है और गंदे पानी की समस्या दूर करने को कहा है।

प्रतापसिंह ने दौरा तो किया लेकिन शिलान्यास में भी गए
प्रतापसिंह खाचरियावास अब शिलान्यास की जगह गंदे पानी की समस्या से प्रभावित कॉलोनियों का दौरा करने की बात कह रहे हैं लेकिन भीड़ लगाकर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होते उनके वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं। हालांकि खाचरियावास ने गंदे पानी से प्रभावित कॉलोनियों का दौरा भी किया था।

जिनका काम लोगों से गाइडलाइंस की पालना करवाना, वे ही इसकी धज्जियां उड़ाते दिखे

मुख्यमंत्री ने आधी रात को 15 दिन का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी और इसकर नाम जन अनुशासन पखवाड़ा दिया। इस घोषणा के 12 घंटे के भीतर ही सरकार के मंत्री, जयपुर हेरिटेज की मेयर और कांग्रेस पार्षदों ने भीड़ लगाकर शिलान्यास कार्यक्रम रख लिया। इस कार्यक्रम की सूचना पार्षदों ने बाकायसदा वाट्सएप ग्रुप्स में भी डाली और स्थानीय लोगों को मैसेज करके शिलान्यास कार्यक्रम का बुलावा भी भेजा। जिन कामों का शिलान्यास हुआ है उनमें कोरोना काल को देखते हुए इस तरह की औपवचारिकताओं से बचा जा सकता था। सड़कों मरम्मत होनी है, जो एक रूटीन काम है, इसके बावजूद भीड़ जुटाकर कोराना गाइडलाइन का खुला उल्लंघन किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...