बीकानेर में कल होने वाला वेक्सीनेशन अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा, 40 हजार लगेगी डोज, 9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग

बीकानेर में कल होने वाला वेक्सीनेशन अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा, 40 हजार लगेगी डोज, 9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में शुक्रवार को होने वाला वेक्सीनेशन अब तक के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बंपर वेक्सीनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया कल शुक्रवार को करीब 40 हजार के बड़े लक्ष्य के साथ 18+ व 45+ दोनो आयु वर्गों के लिए बंपर सेशन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे जिसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी केंद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालो के टीकाकरण के लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में इस वर्ग वालों के लिए ऑनस्पॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जिसमे बुकिंग के साथ ही ऑन द स्पॉट टीकाकरण किया जाएगा जिसमे उसी क्षेत्रों के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी । बता दे, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता व उनकी टीम जिले में वेक्सीनेशन की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है । उल्लेखनीय है, बीकानेर में एक दिन का रिकॉर्ड वेक्सीनेशन 30 हजार के आसपास था ऐसे में शुक्रवार को होने वाले बंपर टीकाकरण में करीब 40 हजार के लक्ष्य के साथ सेशन आयोजित किये जायेंगे ऐसे में यह लक्ष्य अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414