तीन दिवसीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 28 से 30 जुलाई तक

तीन दिवसीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 28 से 30 जुलाई तक

बीकानेर@जागरूक जनता। पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 28 से 30 जुलाई को होगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ.राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में असाक्षरों का मूल्यांकन कार्यप्रभारी शिक्षकों द्वारा किया जायेगा।ग्राम पंचायत पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा के नोडल प्रभारी संबंधित प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीईईओ) एवं सह प्रभारी प्रभारी साक्षरता शिक्षक होंगे।बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में समस्त चिन्हित असाक्षर एवं इच्छुक नवसाक्षर, जो चिन्हित नहीं है लेकिन परीक्षा देना चाहता है, को भी परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।
सहायक परियोजना अधिकारी (वरिष्ठ) राजेन्द्र जोशी ने बताया कि इस परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक लाने वाले नवसाक्षर को सफल घोषित किया जायेगा तथा 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले शिक्षार्थी को सुधार की जरूरत है, माना जायेगा।जिले में बारह हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जोशी ने बताया कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय साक्षरता मिशन एवं नेशनल ओपन स्कूल के संयुक्त प्रयासों से आयोजित होगी।प्रत्येक ब्लाॅक में 1752 असाक्षरों का लक्ष्य था।परीक्षा से सम्बंधित सभी दिशा निर्देश समस्त ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को भिजवा दिए गए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...