
जयपुर: राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जयपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी. इसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. मौके पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम के साथ ही अग्निशमन वाहन भी तैनात किया गया. हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. इधर, पुलिस ने तकनीकी रूप से पीछा कर कॉल करने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है.
प्रताप नगर थाने में पूछताछ जारी: जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे कंट्रोल रूम पर एक कॉल आया था. कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी. पूरे परिसर की सघन जांच की गई. पुलिस ने तकनीकी रूप से पड़ताल की और जिस नंबर से कॉल आया उसका विश्लेषण कर एक शख्स को हिरासत में लिया है. उसे जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके से हिरासत में लिया है. प्रताप नगर थाने में पाकिस की टीम उससे पूछताछ में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि वह सवाई माधोपुर का रहने वाला है.
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां: राजधानी में इस तरह का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी संदिग्ध कॉल या ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय सहित कई अन्य सरकारी भवनों और निजी स्कूल-अस्पताल के भवनों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले साल 11 अगस्त को कंट्रोल रूम कर कॉल कर सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस समय पुलिस ने झुंझुनू से एक शख्स को हिरासत में लिया था. जयपुर में विधानसभा भवन, हाईकोर्ट बिल्डिंग, सवाई मानसिंह स्टेडियम के अलावा कई स्कूल और अस्पतालों को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं.
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


