अजीब दास्तां है ये..! राजस्थान पुलिस तलाश रही चोरी हुए 16 गधे, पढ़े पूरी खबर..

अजीब दास्तां है ये..! राजस्थान पुलिस तलाश रही चोरी हुए 16 गधे, पढ़े पूरी खबर..

जोधपुर@जागरूक जनता। जिले में गधों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक गांव के बाड़े से सोमवार देर रात 16 गधे चोरी हो गए। अब पुलिस मालिक की शिकायत पर गधों की तलाश कर रही है। एक गधे की कीमत 15000 से 25000 रुपये तक है। अगर, चोरी हुए गधे नहीं मिले तो मालिक को बड़ा नुकसान हो होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के जैतीवास गांव का है। गांव के रहने वाले भंवरलाल देवासी ने ग्रामीण पुलिस थाने में गधों के चोरी होने का केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में भंवरलाल ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के पास बने बाड़े में 16 गधे बंधे हुए थे। 

सोमवार रात को चोर गधे चुराकर ले गए। मंगलवार सुबह वह बाड़े में पहुंचा तो उसे एक भी गधा नहीं मिला। अपनी रिपोर्ट में उसने गांव में ही  रहने वाले गुलाब राम, लक्ष्मण राम और पुनाराम भाट चोरी करने का शक जताया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

भंवरलाल का कहना है कि गधे चोरी होने से उसके सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। वह गधों से मिट्टी ढोने का काम करता था। जिससे होने वाली आमदनी से उसका घर चलता था। इधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा नामजद कराए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...