बीकानेर। शहर में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है जिसके बाद युवती के परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। वंही बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी। मिली जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी की अंबेडकर कालोनी में रहने वाले केसरराम की पुत्री कविता देर रात कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसे जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी संभवत: इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Next Post
अजीब दास्तां है ये..! राजस्थान पुलिस तलाश रही चोरी हुए 16 गधे, पढ़े पूरी खबर..
Tue Aug 16 , 2022
You May Like
-
April 17, 2021
सात राज बटालियन के कैडेट्स निकालेंगे पैदल मार्च