अधिक राशि वसूलना इन 21 केंद्रों को पड़ा भारी,सभी के खिलाफ लगाई पेनल्टी


बीकानेर@जागरूक जनता। निर्धारित से अधिक राशि वसूलने और नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने पर 21 ई-मित्र केंद्रों पर पेनल्टी लगाई गई है।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न शिकायतों के बाद जिला व ब्लॉक मुख्यालय के 147 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 21 केंद्रों के खिलाफ पैनल्टी लगाई गई। निरीक्षण के दौरान ई-मित्र संचालकों को  सरकारी योजनाओं में आवदेक के मोबाईल नम्बर, मेल आईडी व अन्य जानकारियां सही तरीके से फीड करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदक को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने  स्थानीय सेवा प्रदाता को ई मित्रों को रेट लिस्ट उपलब्ध करवाने व लगाने के लिए निर्देशित किया है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक चेकिंग में फैक्ट्रियों में मिले संदिग्धों के दस्तावेजों की गई जांच पड़ताल,फेक्ट्री मालिकों में मचा हड़कंप

Wed Aug 4 , 2021
बीकानेर@जागरूक जनता । बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा बुधवार को खारा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न फेक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय टीम प्रभारी तथा किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर एवं बाल कल्याण […]

You May Like

Breaking News