जयपुर के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 13 जनवरी तक रहेगा अवकाश

आदेश की अवहेलना करने पर होगी नियमानुसार कार्यवाही

जयपुर। जयपुर जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक 6 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक अवकाश घोषित किया है।

आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना को देखते जिला कलक्टर ने अवकाश के आदेश जारी किये हैं। हालाकीं, इस दौरान शिक्षकों एवं अन्य संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।

आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...