विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बोहा और नेहड़ाई में आयोजित शिविरों का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जैसलमेर । जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरूवार, 04 जनवरी को पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत बोह़ा व नेहड़ाई, नाचना समिति की ग्राम पंचायत नाचना और शेखों का तला में, पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत जालोड़ा – पोकरण एवं गुन्दाला में तथा पंचायत समिति फतेहगढ़ की ग्राम पंचायत देवड़ा व तेजमालता में शिविर आयोजित हुआ।

जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने गुरूवार को मोहनगढ़ पंचायत की ग्राम पंचायत नेहड़ाई एवं बोहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक काउण्टर पर जाकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके विभाग से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा समस्त पात्र को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने इस दौरान ऑन लाईन किये जाने वाले आंकड़ों की भी जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध रूप से अपडेट करने के निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने शिविरों के निरिक्षण के दौरान आमजन से संवाद भी किया और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिविरों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दे रहे स्थानिय लोक कलाकारों का उत्साह वर्द्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की एवं उनके द्वारा बताई हुई समस्याओं को भी सुना। जिससे स्थानीय लोक कलाकार उत्साहित नजर आये।

इस दौरान विधायक छोटूसिंह भाटी ने अपने सम्बोधन में योजनावार पात्रता एवं लाभ का विस्तृत विवरण देते हुए सभी से जन कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को पुरस्कृत किया तथा विकसित भारत की संकल्प शपथ भी दिलवाई।

इस दौरान जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक गेमरसिंह, सरपंच रमेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

तहसीलदार देशलाराम ने बताया कि नेहड़ाई में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 60, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 40, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 41, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 50, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत185, सुरक्षा योजना के तहत 118 व अटल पेंशन योजना के तहत 3 पात्र को लाभान्वित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...