बीकानेर में आज रात 9 बजते ही रहेगी मोबाइल पर धमा चौकड़ी,शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 18+वालों का होगा वेक्सीनेशन

बीकानेर में आज रात 9 बजते ही रहेगी मोबाइल पर धमा चौकड़ी,शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 18+वालों का होगा वेक्सीनेशन

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में शुक्रवार को नगर स्थापना दिवस और ईद के उपलक्ष्य में जिले में  वेक्सीनेशन का पूर्ण अवकाश रहा । इस बीच शनिवार को वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर की डिस्पेंसरियों में मेगा वेक्सीनेशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शहर की तमाम डिस्पेंसरी व हॉस्पिटलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा वेक्सीनेशन का केम्प लगाया जाएगा जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा । जिसमे केवल 18+ यानी कि 44 वर्ष तक के आयु वर्ग वालों को ही वेक्सीन की डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए आज रात 9 बजे के करीब ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। बता दे, वेक्सीनेशन का ऑनलाइन स्लॉट ओपन होते ही चंद मिनटों में बुकिंग फूल हो जाती है ऐसे में आप 9 बजे से पहले ही लॉगिन करके लिंक को बार-बार रिफ्रेश करते रहे ताकि आपको स्लॉट बुकिंग करने में कोई परेशानी ना हो ।आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्‍ता के अनुसार 20 हजार वैक्‍सीन डोज देर रात्रि तक बीकानेर पहुंचने की संभावना है डोज लेने के लिए बीकानेर से स्वास्थ्य विभाग का वाहन जयपुर गया हुआ है । ऐसे में शनिवार को 18+ आयु वर्ग वालों का वैक्सिनेशन आयोजन बड़े स्तर पर होगा ।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...