पालनहार योजना में नाम जुड़ने एवं सहखातेदार भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा होने से लाभान्वितों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर

पालनहार योजना में नाम जुड़ने एवं सहखातेदार भूमि का आपसी सहमति से बंटवारा होने से लाभान्वितों के चेहरे पर छाई खुशी की लहर

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत छत्तरगढ़ की ग्राम पंचायत सादोलाई में आयोजित शिविर में पालनहार योजना में नाम जुड़वाने के लिए तीजा देवी ने आवेदन प्रस्तुत किया।
जिस पर शिविर प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिस पर सम्बन्धित विभाग द्वारा शिविर में ही तीजादेवी का नाम पालनहार योजना में जोड़ा गया एवं उनके 2 बच्चों शेलेन्द्र एवं पवन को इस योजना के तहत सम्बल प्रदान किया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत सादोलाई के काश्तकार खेमाराम जेठी, रतनसिंह, मुकनसिंह, रहीमा, रजी आदि सहित सात सह खातों का सभी खातेदारों की आपसी सहमति से खाता विभाजन किया गया। जिससे लाभान्वितों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली। लाभान्वितों ने योजना का लाभ दिलाने पर मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं प्रशासन का धन्यावाद ज्ञापित किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...