ग्राम पंचायत फूलासर बड़ा को उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने दी सौगात

ग्राम पंचायत फूलासर बड़ा को उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने दी सौगात

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने बुधवार को पंचायत समिति बज्जू के दौरे पर रहे और उन्होंने ग्राम पंचायत फूलासर (बड़ा) को कई सौगाते दी।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने उप स्वास्थ्य केंद्र फूलासर (बड़ा) में एमएलए-एलएडी योजना के अंतर्गत 8.78 लाख रुपए की लागत से तीन किलो वाट सोलर प्लांट व मरम्मत कार्य का, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलासर (बड़ा) में पीएबी योजना के अंतर्गत 17.38 लाख की लागत से दो हॉल मय बरामदो का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने मनरेगा एफएफसी योजना के अंतर्गत 35 लाख रुपए की राशि से नवीन ग्राम पंचायत कार्यालय भवन फूलासर (बड़ा) में मल्टीपरपज हॉल निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राउमावि फुलासर बड़ा, रामावि फुलासर छोटा में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण के लिए 05 लाख रूपये देने की घोषणा की।
प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में की शिरकत-उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने ग्राम पंचायत फूलासर बड़ा में प्रशासन गांवों से अभियान के शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत फूलासर बड़ा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उच्च शिक्षामंत्री भाटी ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं जरूरमंदों को बड़ी राहत मिल रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन योजनाओं से बड़ी संख्या में बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले केवल फौजी व सेवानिवृत कार्मिकों को ही पेंशन मिलती थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेंशन नियमों में बदलाव करके 60 साल से ऊपर के व्यक्ति को और 58 साल से ऊपर की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। आज गांवों में कम ही बुजुर्ग होंगे, जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही हो। जिन्हे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है, वे इन  शिविरों में आवेदन करे, उन्हें उसी दिन पेंशन स्वीकृत कर दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा, निःशुल्क जांच सुविधा के साथ पशुओं के लिए भी निःशुल्क दवा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की वजह से आज राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। यह उपचार सरकारी चिकित्सालयों के साथ चिन्हित निजी चिकित्सालयों में भी दिया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में चार राजकीय महाविद्यालय खोले गए है। कोरोना काल के दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधा को मजूबती प्रदान की गई है।  

*प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी होने पर चेहरे आई रौनक*- 

मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम प्रशासन गाँवो के संग अभियान 2021 के तहत ग्राम पंचायत फुलासार बड़ा में आयोजित कैम्प में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी हरी सिंह शेखावत, प्रधान श्रीमती पप्पू देवी तेतरवाल, विकास अधिकारी बज्जू दिनेश सिंह भाटी, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका व सरपंच श्रीमती रामप्यारी देवी विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य राम कुमार गोदारा की उपस्थिति में कैम्प का आयोजन किया गया। जिनमें 04 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृती जारी की गई।  4 पेंशन का पीपीओ जारी किया गया, 2 सार्वजानिक पट्टे जारी किये गये ( विद्यालय भवन का पट्टा सार्वजानिक सामुदायिक भवन का पट्टा ),71 नये जॉब कार्ड जारी किये गए आबादी भूमि विस्तार 33 बीघा, ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत बनाई गई,राजीव गाँधी कृषक साथी सहायता योजना 2009 के तहत 2-2 लाख रुपये के चेक प्रदान किये गए (नखतु देवी /भूराराम धन्नी देवी / बाबूराम ) जिसे विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी द्वारा तुरंत प्रभाव से कैम्प स्थल पर ही इनको जारी करने का आदेश दिया गया। शिविर में तुरंत प्रभाव से सभी प्रकार की स्वीकृतिया जारी की गई। जिससे प्रार्थियों व ग्रामीणों के चेहरे पर रौनक आ गई। पुरे परिवारों ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत, तहसीलदार रमनदान, विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी, गणपतराम खीचड़,सीआई बलवन्तराम,सरपंच रामप्यारी देवी, भाखरराम खीचड़,नगरासर सरपंच शकताराम पुनिया,पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल डारा, मांगीलाल पुनिया, भागीरथ गोदारा, सुनील गोदारा, अनोपाराम बेनीवाल, भंवरलाल ज्याणी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...