नौकरी की तलाश में आए युवक को आरोपियों ने नंगा कर दौड़ाया,पीटने का भी आरोप,पुलिस जुटी जांच में..

जागरूक जनता नेटवर्क। जयपुर के चाकूस थाना इलाके से एक बेरोजगार युवक पर हाई लेवल का टाॅर्चर करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार युवक को नंगा कर बैल्टों से तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया,बाद में उसे मरा समझकर आरोपी उसे एक खेत में फेंक गए गए और वहां से भाग छूटे। पीड़ित को कुछ घंटे बाद होश आया तो उसने अपने पहचान वालों को इसकी जानकारी दी और बाद में चाकसू थाने में केस दर्ज कराया। पीड़ित सवाई माधोपुर निवासी 22 वर्षीय हेमंत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रोजगार की तलाश में जयपुर आया था और चाकसू के नजदीक ही अपने किसी जानकारी की होटल में रुकने जा रहा था। उसका होटल के पास से ही कुछ लड़के जीप में अपहरण कर ले गए।आरोप है कि जीप में उसे गन प्वाइंट पर लिया गया और उसके बाद उसे सुनसान इलाके में ले गए,वहां ले जाकर उसे नंगा कर दौड़ाया गया, उसे बांधकर उल्टा लिटाकर पैरों और जांघ पर बैल्टों से पीटा गया।

हेमंत ने पुलिस को बताया कि वह अचेत हो गया तो आरोपियों ने समझा की मौत हो गई। उन्होनें फिर से कपडे पहनाए और उसके बाद मरा समझकर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों रमेश, पिंटू और मानू से पिछले साल हेमंत ने अस्सी हजार रुपए लिए थे। इन रुपयों के बारे में उसी समय विवाद हुआ तो हेमंत ने पुलिस के सामने अस्सी हजार रुपए के बदले एक लाख 15 हजार रुपए ब्याज समेत चुका दिए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुई हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...