पटवार भर्ती का मास्टरमाइंड कालेर साइबर का भी जबरदस्त कीड़ा,DST के चढ़ा हत्थे, पुलिस ने खोली यह पोल, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला स्पेशल सेल (डीएसटी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा बीकानेर पटवार भर्ती 2021 नकल प्रकरण का मास्टर माइंड पौरव कालेर को पुलिस ने दबोचा लिया है। जिसे देर शाम जेएनवसी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपी कालेर से गहन पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े तथ्यों को जुटाया जाएगा। ऐसा अंदेशा है कि रीट परीक्षा से भी इसका कनेक्शन हो सकता है। मामलें में जुटाएं गये दस्तावेजों को पढ़कर इसके साथ गैंग में कौन कौन शामिल है। इसकी जानकारी भी उपलब्ध करवाएं जाएगी। अनुसंधान और पूछताछ के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।

आरोपी कालेर नकल मास्टरमाइंड के साथ है साइबर का कीड़ा
एएसपी सिटी अमित कुमार ने बताया इनामी अपराधी को डीएसटी की टीम ने जोधपुर से दस्तयाब किया। उन्होंने बताया कि पौरव ने जोधपुर सहित अनेक जगहों पर फरारी काटी है। इससे 27 सिम,31 खाली बैपर,6 मोबाइल व 2 डोंगल बरामद किये। यह नंबर बदल बदल कर बात करता था। लेकिन साइबर एक्सपर्ट हैड कास्टेबल दीपक यादव ने इसका पता लगाया कि ये जोधपुर में है। जिसके बाद सोमवार शाम को इसको जोधपुर से पकड़ा गया।

यह था मामला
एएसपी सिटी अमित कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2021 में हुई पटवार भर्ती परीक्षा में आरोपी ने नकल करवाई थी। पुलिस ने मामले में पहले भी आरोपी दबोचे थे। गंगाशहर व जेएनवीसी थाना क्षेत्र के सेंटरों में नकल के मामले सामने आए। दोनों ही थानों में मुकदमें दर्ज हुए। पौरव कालेर कुख्यात नकल गिरोह सरगना तुलछाराम कालेर का भतीजा है। पहले यह तुलछाराम के साथ ही काम करता था, अब अलग से अपना गिरोह बना लिया। तुलछाराम को पुलिस ने रीट नकल प्रकरण में दबोचा था। आरोपी को पकड़ने में साइबर सेल के दीपक यादव का विशेष सहयोग रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...