ढिंगसरी के ग्रामवासियों ने की बड़ी पहल, जीएसएस दुर्घटना के शिकार मृतक कार्मिक के पिता को सौंपी सहायता राशि

ढिंगसरी के ग्रामवासियों ने निभाया अपने पन का फर्ज, मृतक के पिता को 137000/- रुपए नकद राशि की सौंपी सहायता

बीकानेर@जागरूक जनता। पाँचू थाना क्षेत्र के ढींगसरी गांव के जीएसएस में विगत माह 16 जनवरी को हुवे हादसे में जीएसएस ठेकेदार के अंडर कार्यरत कार्मिक जांगलू निवासी संजय बिश्नोई करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी । सवांददाता पवन शर्मा ने बताया कि इस हादसे को लेकर ढिंगसरी सहित जांगलू के ग्रामीणों ने घटना पर भारी रोष जताया था । साथ ही ढिंगसरी के ग्रामवासियों ने सामुहिक रूप से 1,37,000 रुपए मदद के रूप में एकत्रित किये, जिसमे ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हरसम्भव मदद की । रविवार को ढिंगसरी सरपंच धर्मवीर सिंह राजवी ने जांगलू सरपंच की उपस्थिति में मृतक कार्मिक संजय के पिता शंकरलाल को सहायता के रूप में 1,37,000 नकद राशि भेंट की । इस दौरान अचल सिंह, लाल सिंह, हरेंद्र भाम्भु, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, छैलु सिंह,अर्जुन सिंह, किशन सिंह, कुशाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...