बड़ा बाजार और फड़ बाजार के व्यापार एशोसिएशन का प्रशासन से आग्रह,गाइडलाइन की पालना करवाते हुवे खुलवाए बाजार

बड़ा बाजार और फड़ बाजार के व्यापार एशोसिएशन का प्रशासन से आग्रह,गाइडलाइन की पालना करवाते हुवे खुलवाए बाजार

–गणेश सेवग
बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य में कोरोना महामारी अपना भयावय रूप दिखा रही है इसी के चलते राज्य के मुखिया ने 23 मई तक लोकडाउन
लगाया था ताकि इस महामारी से प्रदेश को बचाया जा सके। इस लोकडाउन में किराणा/परचून की दुकानों को प्रातः11 बजे तक खोलने के लिए अनुमत रखा गया,लेकिन बड़ा बाजार और फड़ बाजार के व्यापार एशोसिएशन ने इस महामारी से लड़ने के लिए प्रसाशन का सहयोग किया और स्वेच्छा से दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया ताकि इस महामारी के चेन को तोड़ा जा सके।

लेकिन जिला प्रसासन ने ओर सजग होते हुवे इन दो थाना क्षेत्रो में जीरो-मोबिलिटी क्षेत्र बना दिया ताकि भीड़ को कम किया जा सके परन्तु राज्य में लोकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया जिसको देखते हुवे कल जिला कलेक्टर ने भी दोनो थाना क्षेत्रो में लगे निषेधाज्ञा आदेश को 8 जून तक बढ़ा दिया।

इस पर व्यापारियों की जिला प्रसाशन से यह अपील है कि अभी बारिश का मौसम है और इस बदलते मौसम में कई ऐसे सामान है जो खराब हो सकते है जिन्हें समय रहते अगर नही देखा गया तो व्यापरियों को इससे बहुत नुकसान होगा। अतः आज बड़ा बाजार और फड़ बाजार के व्यापार एशोसिएशन ने जिला कलेक्टर के नाम बाजारों को खुलवाने के लिए एक पत्र लिखा गया एवं प्रशासन से यह अपील की गई कि व्यापारियों को ध्यान में रखते हुवे पूरी कोविड गाइडलाइन की पालना करवाते हुवे इन दोनों क्षेत्रो को 11 बजे तक खोलने दिया जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...