तीसरी लहर की दस्तक! आशंकाओं के बीच आज फिर बीकानेर के इस इलाके से रिपोर्ट हुआ पॉजिटिव

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में बीते दिनों से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, इससे स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है । चिंता की बात यह है कि अभी इन दिनों शहर के अलग अलग कोनो से पॉजिटिव रिपोर्ट हो रहे है । आज गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में एक पॉजिटिव बीकानेर स्थित आर्मी केंट एरिया से सामने आया है ।  इससे पहले व्यास कॉलोनी,गंगाशहर शिववैली से रिपोर्ट हो चुके है। ऐसे में सोशल मीडिया में कयास लगाये जा रहे है कि कंही तीसरी लहर की दस्तक तो नही??? खैर स्वास्थ्य विभाग भी इस आशंका को लेकर अलर्ट मोड़ पर आ गया है । सीएमएचओ ने बुधवार को जिले के सभी जांच सेंटरों को सख्त हिदायत दी है कि निर्धारित लक्ष्य अनुसार कोविड सेम्पलिंग ना करने वालो पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी । बता दे, बीकानेर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5 हो गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related