बीकानेर में एसीबी की सुबह सुबह बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर पटवारी को सैलून में ही किया ट्रेप, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में ठंडे सुहावने मौसम के बीच एसीबी सुबह सुबह धाकड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है । जंहा एसीबी टीम ने नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद प्रसाद नगर रोड़, सर्वोदय बस्ती स्थित स्पेशलिस्ट हेयर कटिंग सैलून में दबिश देकर एक रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप किया है। रामसर निवासी शिवरतन ने पटवार हल्के में खरीदशुदा अपनी भूमि का इंतकाल चढ़ाने के लिए आवेदन किया था। पटवारी ने इस कार्य के लिए पैसों की मांग की। परिवादी ने एसीबी को पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी, जिस पर एसीबी द्वारा शिकायत का पहले सत्यापन करवाया गया था। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने पूरी प्लानिंग बनाकर परिवादी के पास भेजा । आज सुबह आरोपी उक्त सैलून में कटिंग करवाने पहुंचा। यहीं पर पैसे का लेन-देन तय हुआ था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे पकड़े एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जिसके बाद वंहा हड़कंप मच गया।

एसीबी के एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि कुचोर अगुणी के पटवारी को सुभाष चंद्र चालिया को कुचोर आथूनी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया हुआ था। ख़बर लिखने तक सैलून में ही एसीबी की कार्रवाई चल रही थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414