युवती ने घर में फांसी लगा की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर। शहर में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है जिसके बाद युवती के परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। वंही बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी। मिली जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी की अंबेडकर कालोनी में रहने वाले केसरराम की पुत्री कविता देर रात कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसे जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी संभवत: इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...