समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत देना प्रथम उद्देश्य- शाले मोहम्मद

बीकानेर@जागरूक जनता। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को गोडू, कोलायत, बिजेरी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने।
मंत्री शाले मोहम्मद ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिजेरी में मोडिया फांटा पर एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। 
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत देना सरकार का प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र एवं जल उपयोगिता विभाग की नई जिम्मेदारी मिली है। ये विभाग किसानों से जुड़े हैं। इसके लिए अधिकारियों की बैठक लेकर किसानों से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। पिछले बजट में कई नवीन कृषि मंडियां, फ़ूड पार्क, मिनी फूड पार्क शुरू किए हैं। सहकारी बैंकों के ऋण माफ कर किसानों को राहत दी गई है। किसानों को रियायती दर पर कृषि उपकरण किराए पर देने के लिए हायर कस्टम सेंटर शुरू किए हैं। इस बार कृषि के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। किसानों को राहत देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। 
इस दौरान बज्जू उपखण्ड अधिकारी हरि सिंह शेखावत, सीआई बलवंत राम, आरिफ खान, सहीराम, भागीरथ तेतरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
इस दौरान गोडू में किसानों, ग्राम वासियों ने मंत्री का स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...