गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे जेईटी जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने ली बैठक

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमों (जेईटी) के प्रभारियों की बैठक ली तथा कोविड गाइडलाइन की अवेहलना करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेईटी द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के संयुक्त दौरे किए जाएं तथा गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतें। जेईटी द्वारा मास्क नहीं लगाने वालों के विरूद्ध चालान किए जाएं। टीमें होम क्वारेंटाइन पॉजिटिव मरीजों को भी चेक करें तथा क्वारेंटाइन का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही हो। विवाह सहित अन्य समारोहों का भी औचक निरीक्षण किया जाए तथा भीड़भाड़ पाए जाने पर सख्त कार्यवाही हो। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गाइडलाइन तथा यहां कार्यरत कार्मिकों की वैक्सीनेशन संबंधी सूचना चस्पा हो एवं बिना मास्क ग्राहकों को सामग्री विक्रय पाए जाने पर दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही हो। इसी प्रकार तिपाहिया वाहनों पर बैठने वाले लोग यदि बिना मास्क पाए जाते हैं, तो वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन की पालना करवाना हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने वाले 108 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा जेईटी प्रभारी मौजूद रहे।
,

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...