जिला कलक्टर ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा

  • जयपुर में भारी बारिश के चलते कई इलाके जल भराव से हुए प्रभावित
  • जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग
  • जल भराव की स्थिति में स्थानीय नियंत्रण कक्ष में किया जा सकता है संपर्क

जयपुर। भारी बारिश के चलते गुरुवार को जयपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने अल सुबह से ही जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके का निरीक्षण किया। श्री राजपुरोहित ने विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, मानसरोवर एवं जयपुर एयरपोर्ट जा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर राहत एवं बचाव के कार्य शुरू करवाए। जिला कलक्टर ने आमजन से बारिश के दौरान सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में भारी बारिश होने की संभावना है ऐसे में निचले इलाकों एवं जर्जर भवनों में निवास कर रहे नागरिकों से जिला प्रशासन सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करता है।

श्री राजपुरोहित ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मानसून सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ साथ स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों की भी स्थापना की गई है। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में आमजन किसी भी समय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर संपर्क कर मौके पर त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है जहां दूरभाष नंबर- 0141-2204475, 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है।

बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में स्थानीय बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर भी किया जा सकता है संपर्क
जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आमजन जयपुर नगर निगम द्वारा अग्निशमन केंद्रों पर संचालित घाटगेट बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179063, आमेर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8279179060, वीकेआई बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880070, मालवीय नगर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880030, मानसरोवर बाढ़ नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 8764880060 एवं बनीपार्क बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कांवटिया चिकित्सालय के पीछे) मोबाइल नंबर- 8279179150 पर संपर्क किया जा सकते हैं।

साथ ही, आमजन जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनीपार्क में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर- 0141-2203518 पर सपंर्क कर सकते हैं। स्वेज फार्म सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता श्री केसी गुप्ता मोबाइल नंबर- 9928699991, सामुदायिक केन्द्र दांतली पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी अधिशाषी अभियंता श्री इरशाद अहमद मोबाइल नंबर- 8764231092 एवं वैशाली नगर सामुदायिक केन्द्र पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का समन्वयक अधिकारी  अधिशाषी  अभियंता श्री तरुण सिंघल 8769383749 नियुक्त किया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 March 2025

Jagruk Janta 26 March 2025Download

कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जनवरी में जुड़े 18.19 लाख नए सदस्य

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से इस साल जनवरी...

टेक स्टार्टअप्स ने 2025 की पहली तिमाही में जुटाया 2.5 अरब डॉलर का फंड

घरेलू टेक स्टार्टअप्स ने कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली...