युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए कॉपरेटिव बैंक ने दिए पांच लाख,जिला कलक्टर को सौंपा चैक

युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए कॉपरेटिव बैंक ने दिए पांच लाख,जिला कलक्टर को सौंपा चैक

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आह्वान पर दी सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक लिमिटेड बीकानेर द्वारा प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए पांच लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई है।
दी सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी के निर्देशानुसार प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह ने शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीनेशन एकाउंट’ का पांच लाख रुपये का चैक सौंपा। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि बैंक द्वारा युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना अच्छी पहल है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।

*लाॅ काॅलेज प्राचार्य ने दिए इक्यावन हजार*

राजकीय विधि स्नोतकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. भगवानाराम बिश्नोई ने भी शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को 51 हजार रुपये का चैक सौंपा। यह राशि भी युवाओं के टीकाकरण के मद्देनजर ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीनेशन एकाउंट’ में जमा करवाई जाएगी। डाॅ. बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष भी सीएम रिलीफ फंड के लिए 51 हजार रुपये का चैक उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी को सौंपा था।

*इस खाते में करवा सकेंगे जमा*

युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए सहयोग राशि जमा करवाने हेतु राज्य सरकार द्वारा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में वैक्सीनेशन डेडिकेटेड खाता खुलवाया गया है। इसकी खाता संख्या 40166914665 तथा आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। सहयोगकर्ता नकद, चैक अथवा इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तांतरित कर सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414