आधारभूत सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान सराहनीय : भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी में भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण होता है।
मंत्री भाटी शनिवार को देशनोक के गोपी बाई तापड़िया बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में दीपचंद बोथरा की स्मृति में बनाए गए टीन शेड के लोकार्पण तथा शौचालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमाए हुए धन का एक हिस्सा समाज सेवा में खर्च करना अपने दिवंगत प्रियजनों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होता है। बोथरा परिवार की यह पहल दूसरों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने संस्कृत को देव भाषा बताया तथा कहा कि इसके संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल को क्रमोन्नत करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवा में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। इसके बावजूद इस दिशा में भामाशाहों का सहयोग  बेहतर सराहनीय पहल है।
इस दौरान नगर पालिका देशनोक के चेयरमैन ओम प्रकाश मूंधड़ा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, श्री करणी मंदिर न्यास के अध्यक्ष गिर्राज सिंह बारठ और शाला की प्रधानाध्यापिका वंदना, राजकीय बालिका  माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य उर्मिला चारण, पार्षद गजानंद स्वामी, जगदीश प्रसाद शर्मा, लक्ष्मण दान आदि उपस्थित थे।
*करणी माता मंदिर में किए दर्शन*
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन किए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...