सजी दुल्हन करती रह गई दूल्हे का इंतजार, बारात नहीं आई तो पहुंची थाने, बोली- शादी के लिए मांग रहे 50 लाख

झांसी में हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी तो रिश्तेदार बारात आने पर स्वागत सत्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इसी बीच लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज देने में असमर्थता जताई इस वजह से लड़की पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे।

हल्दी के दौरान दुल्हन
झांसीः
उत्तर प्रदेश के झांसी में मैरिज हाल में हल्दी की रस्म के बाद बारात आने के इंतजार में सज-संवरकर बैठी दूल्हन की खुशियां उस समय मायूसी में बदल गई जब दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। मैरिज हाल में दुल्हन पक्ष के लोग नाच गाने कर खुशियां मना रहे थे। लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। बारात नहीं आने पर जब दुल्हे के परिजनों से बात की तो पचा चला शादी करने नहीं आ रहे हैं। हाथों में मेहंदी लगाए लड़की को अपने घर वापस जाना पड़ा।

लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के वालों को दहेज में 50 लाख नहीं मिले तो शादी तोड़ दी। जबकि दूल्हे ने इससे इनकार करते हुए कहा कि लड़की पक्ष के लोग उसके परिजनों के साथ बदतमीजी से पेश आ रहे थे इसलिए शादी तोड़ दी। मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया।

जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली आकृति जैन का विवाह झांसी के सुभाषगंज में रहने वाले आचरण जैन के साथ तय हुआ था। लड़की पक्ष के लोग अपनी लड़की को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र में बने विवाह घर आ गए थे जहां पर सुबह से सारी रस्में संपन्न हो चुकी थी। इंतजार था तो सिर्फ बारात का। लेकिन दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों लोग थाने जा पहुंचे।

दुल्हन आकृति जैन ने शहर कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि दिन के समय में लड़के वालों ने मेरे परिवार वालों से 50 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। इस पर मेरे परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया। वहीं दूल्हा आचरण जैन ने बताया कि वह आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी छतरपुर के रहने वाली आकृति जैन के साथ तीन महीने पहले तय हुई थी। आज शादी होनी थी लेकिन लड़की पक्ष के लोग मेरे परिवार वालों के साथ बदतमीजी के साथ पेश आ रहे थे।

शादी के प्रोग्राम की तैयारी को खराब बता रहे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने हम लोगों को बंधक बनाकर मुझे व मेरे पापा के साथ मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां भी दी। इस वजह से मैं वहां शादी नहीं करूंगा और जैसा उन लोगों ने किया है उन पर कार्रवाई हो। दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...